उत्तराखंडहादसा

हादसा – चमोली जिले के माणा गांव में ग्लेशियर के टूटने से 57 मजदूर दबे,16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया

CM धामी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है, सेना और ITBP के जवान लगातार ऑपरेशन में जुटे हुए हैं, खराब मौसम के कारण बचाव कार्य मे मुश्किल आ रही है

देहरादून / चमोली, 28 फरवरी : उत्तराखंड के चमोली जिले के माणा गांव मे अचानक भारी ग्लेशियर के टूटने से सेना की आवाजाही के लिए सड़क मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य कर रहे 57 मजदूरों के दबने की सूचना मिली जिसमे अभी तक 16 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। CM धामी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। यहां सेना और ITBP के जवान लगातार ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। हालांकि खराब मौसम की वजह से मुश्किल आ रही है

हिमस्खल की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रेस्क्यू कार्य करने के निर्देश दिए हैं। सेना के साथ ही आईटीबीपी, एनडीआरफ, एसडीआरफ की रेस्क्यू टीम को भी हादसे की सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना कर दिया गया।

CM धामी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- जनपद चमोली में माणा गांव के निकट BRO द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।

सूत्रों के मुताबिक ये सभी मजदूर BRO (सीमा सड़क संगठन) के कॉन्ट्रैक्टर के तहत काम कर रहे थे। जो माणा गांव के पास निर्माण कार्य में लगे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई।

Related Articles

Back to top button