
ऋषिकेश, 25 दिसंबर : एसडीआरएफ ढालवाला टीम के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने जानकारी देते हुये बताया कि मंगलवार रात को बागेश्वर जिले से महाराणा प्रताप स्पर्ट्स कॉलेज देहरादून आ रही एक स्कूली बच्चों से भरी बस अचानक सात मोड़ के पास सड़क छोड़कर अंदर की ओर घूस गई। हादसे में जहां 12 बच्चों को हल्की फुल्की चोटें आई हैे वहीं एक बालिका जिसका नाम नैन्सी टाकुली उम्र 16 वर्ष पुत्री जीवन सिंह कपकोट बागेश्वर का पैर बस के बोनट में फंसे ने गहरी चोट आग गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने बोनट में फंसे छात्रा के पैर को सकुशल निकाला और सभी को उपचार के लिए एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। बस में 45 बच्चे सवार थे









