उत्तराखंडहादसा

नरेंद्र नगर तहसील में तैनात अमीन पद पर कार्यरत व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ऋषिकेश और ढालवाला के बीच चंद्रभागा नदी में मिला

संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी

ऋषिकेश, 16 अप्रैल : नरेंद्र नगर तहसील में तैनात एक अमीन (पद का नाम) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ऋषिकेश और ढालवाला के बीच चंद्रभागा नदी में मिला है। लोकेशन के हिसाब से बात करें तो ऋषिकेश की तरफ ट्रांजिट कैंप के पीछे मिला है। संदिग्ध परिस्थितियों में ब्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। प्रथम द्रष्टाया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के सिर पर चोट के भी गंभीर निशान बताया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुंची और जांच पड़ताल की। मौके पर ऋषिकेश और मुनिकीरेती दोनों जिलों की पुलिस पहुंची थी। आपको बता दें, मुनि की रेती टिहरी जिले में लगता है और नदी ऋषिकेश में। मृतक का नाम कमलेश्वर प्रसाद भट्ट उम्र 51वर्ष , नरेंद्र नगर तहसील में अमीन पद पर तैनात बताया जा रहा है। बतया जा रहा है कि वो कल रात से घर नहीं लौटा था। पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इन्तजार कर रही है। मुनि की रेती से एस.एस.आई. योगेश चन्द्र पाण्डेय के मुताबिक़, मौके पर हमारी पुलिस टीम भी पहुंची थी और ऋषिकेश की भी पहुंची थी। चंद्रभागा नदी ऋषिकेश पुलिस थाना अंतर्गत आती है इसलिए ऋषिकेश पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्ट मॉर्टम के लिए शव को मोर्चुरी भेज दिया है। ऋषिकेश पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button