अवैध शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा
कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अभियान चलाकर तीन अभियुक्त गिरफ्तार, 78 पव्वे शराब व स्कूटी बरामद

ऋषिकेश (देहरादून), 24 अगस्त- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब व मादक पदार्थों की रोकथाम अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से कार्रवाई करते हुए कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 78 पव्वे अवैध शराब और एक स्कूटी बरामद की है।
पहली कार्रवाई : 30 पाउच देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार –
23 अगस्त को पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान चंगेजी रेस्टोरेंट से आगे, सिम्भल के पेड़ के नीचे, ऋषिकेश से अभियुक्त सुनील धीमान (49 वर्ष, निवासी बापूग्राम आईडीपीएल ऋषिकेश) को 30 टैट्रा पैक देशी माल्टा शराब की तस्करी करते हुए दबोच लिया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऋषिकेश में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
दूसरी कार्रवाई : अंग्रेजी शराब व स्कूटी समेत दो युवक गिरफ्तार
24 अगस्त को पुलिस ने कैनाल गेट रोड़ आईडीपीएल, ऋषिकेश क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया।
कृष्णा गुप्ता (27 वर्ष, निवासी बनखंडी ऋषिकेश)
दीपक कुमार (33 वर्ष, मूल निवासी हरदोई, उ0प्र0, हाल निवासी ऋषिकेश)
दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 48 पव्वे अंग्रेजी शराब (McDowell’s No-1) और एक नीली सुजुकी स्कूटी बरामद की गई। अभियुक्तों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
बरामदगी
- 30 टैट्रा पैक देशी शराब माल्टा
- 48 पव्वे अंग्रेजी शराब McDowell’s No-1
- वाहन – नीली सुजुकी स्कूटी (बिना नंबर)
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में निम्न पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान रहा—
- कानि0 343 अनिल पयाल
- कानि0 273 विकास राणा
- कानि0 124 अशोक कुमार
- कानि0 470 आकाश मीणा
आगे की कार्यवाही
गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस द्वारा खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब व मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।









