उत्तराखंडऋषिकेशजन भावना

शहीद जीत बहादुर गुरुंग की प्रतिमा स्थापना की मांग उठी

गोरखाली समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन

ऋषिकेश, 27 मई(दिलीप शर्मा): प्रेमचंद अगग्रवाल के ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में गोरखाली समाज के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर उत्तराखंड के शहीद जीत बहादुर गुरुंग की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग उठाई। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए शहीद के सम्मान में उचित पहल किए जाने का अनुरोध किया।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने मांग को गंभीरता से लेते हुए कहा कि शहीदों का सम्मान करना समाज और सरकार सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस प्रस्ताव पर संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु विचार किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में गोरखाली सुधार सभा ऋषिकेश की अध्यक्ष माया घले, गोरखाली सुधार सभा रायवाला के अध्यक्ष टीका बहादुर थापा, गोरखाली सुधार सभा रानी पोखरी के अध्यक्ष बीपी शर्मा, गोरखाली सुधार सभा छिद्दरवाला के अध्यक्ष किशन थापा, लक्ष्मी गुरुंग, साईं मंदिर ऋषिकेश के अध्यक्ष अशोक थापा, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋषि राम शर्मा, विशाल गौतम, अरविन्द क्षेत्री सहित गोरखाली समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button