उत्तराखंड

न.पा.प. मुनि की रेती ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने देहरादून में शहर से संवाद कार्यक्रम में किया प्रतिभाग 

टिहरी / मुनि की रेती (ऋषिकेश) : नगर पालिका परिषद्  मुनि की रेती ढालवाला की अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने मंगलवार को देहरादून में शहर से संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने अपने क्षेत्र के मुद्दे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सामने रखे। इस दौरान अध्यक्ष ने “ मुख्य सेवक सदन, देहरादून में शहरी विकास विभाग द्वारा आयोजित “शहर से संवाद” कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए नगरपालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के समक्ष रखा। विशेष रूप से जिला विकास प्राधिकरण से संबंधित उन समस्याओं को उठाया, जिनके कारण क्षेत्रवासियों को भवन निर्माण में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने क्षेत्र की अन्य आवश्यक जनसमस्याओं को भी मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत किया, ताकि समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें। इस संवाद कार्यक्रम में प्रदेशभर के नगर निकायों के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श कर नगर निकायों की चुनौतियों एवं उनके समाधान पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर शहरी विकास विभाग द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों की सहायता हेतु तैयार किए गए तीन महत्वपूर्ण वेब पोर्टल का भी शुभारंभ हुआ, जो महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय कदम है। हम नगर पालिका परिषद मुनि की रेती ढालवाला के समग्र विकास हेतु सतत रूप से प्रतिबद्ध हैं और ऐसे संवाद कार्यक्रमों से हमें न केवल अपनी बात रखने का मंच मिलता है, बल्कि साझा प्रयासों से विकास को गति भी मिलती है।”

Related Articles

Back to top button