कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर नगर निगम स्थित उनके स्मारक पर पुष्पमाला चढ़कर उनको दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश, 21 मई : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम परिसर पर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गाँधी के स्मारक पर उनके 34वीं पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह एवं पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा की राजीव गांधी अब तक के सबसे युवा प्रधानमन्त्री थे और राजनीति का भी उन्हें अधिक अनुभव नहीं था, इसलिए कुछ लोगों को आशंका थी कि वह राजनीति में सफल नहीं हो पाएंगे, परन्तु जिस कुशलता के साथ देश का संचालन करते हुए वस इसे आधुनिकीकरण के नए युग में ले गए, उससे उनके सभी आलोचक स्तब्ध रह गए, ऐसे आधुनिक सोच वाले कुशल नेतृत्व की देश को सदैव जरूरत रही है वह आगे भी रहेगी। पूर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा एवं राकेश अग्रवाल ने कहा कि राजीव गाँधी ने देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पृथ्वी, त्रिशूल और अग्नि जैसी मिसाइल एवं प्रक्षेपास्त्रों का विकास करवाया । उन्हें अपने देश की युवाशक्ति पर बड़ा मान था यही कारण है कि देश की युवाशक्ति की राजनीति में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष करने का प्रस्ताव संसद में पारित करवाया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद दल नेता देवेंद्र प्रजापति, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, मदन मोहन शर्मा, प्यारे लाल जुगरण, विजयपाल रावत, पार्षद भगवान पंवार, प्रदीप जैन, राजेंद्र कोठारी, अरविंद जैन, मदन शर्मा, मंडलम अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, अशोक शर्मा, सुमित चौहान, राकेश वर्मा, पुरंजय राजभर, आदित्य झा आदि मौजूद थे।









