उत्तराखंड

प्रदेश सरकार वन श्रमिकों के कल्याण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए पूरी तरह है समर्पित – वन मंत्री सुबोध उनियाल

देहरादून, 24 मई : देहरादून राज्य वन मुख्यालय में वन विभाग में कार्यरत दैनिक श्रमिकों से संबंधित मामलों एवं प्रदेश में विभिन्न श्रेणियों की भूमि के विनियमन हेतु गठित मंत्रिमंडल उप-समितियों की बैठकें सम्पन्न हुईं।इस दौरान मंत्री सौरभ बहुगुणा उप-समिति के सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया, हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि वन श्रमिकों के हितों की रक्षा हो और भूमि विनियमन की प्रक्रिया पारदर्शी तथा जनकल्याणकारी हो। प्रदेश सरकार वन श्रमिकों के कल्याण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए पूरी तरह समर्पित है।

Related Articles

Back to top button