ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी एवं विक्रय करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रदीप राणा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश का अवैध नशे के कारोबारीयों को खुली चेतावनी या तो अवैध नशे का कारोबार छोड़ दें या शहर छोड़ दे

देहरादून / ऋषिकेश, 24 मई : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री करने वाले 01 अभियुक्त को अवैध शराब तस्करी/विक्रय करते हुये गिरफ्तार किया गया ऋषिकेश पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान प्रचलित है ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र मे नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थ की तस्करी / बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त आदेश के अनुपालन में एवं पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश प्रदीप राणा के कुशल निर्देशन मे थाना ऋषिकेश पुलिस टीम गठित कर सम्भावित स्थानों पर सघन चैकिंग हेतु निर्देशित किया गया ।
उक्त क्रम में दिनांक 23.05.2025 को पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र ऋषिकेश आवास विकास चौकी एम्स क्षेत्र से 01 अभियुक्त गण को मय अवैध शराब की तस्करी व विक्रय करते हुये गिरफ्तार किया गया,तथा गोविन्द नगर झुग्गी झोपडी से वाहन संख्या –यू0पी0 -17 डी0 -1931अल्टो कार चालक अज्ञात के द्वारा वाहन मे अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी वाहन चालक मौके पर उक्त वाहन को मय अवैध शराब को छोडकर फरार हो गया अभियुक्त / वाहन संख्या –यू0पी0 -17 डी0 -1931अल्टो कार चालक अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर माल / वाहन को मय अवैध शराब को कब्जे पुलिस लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष समय से पेश किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
********************
1- अभियुक्त शैलेश कुमार पटेल पुत्र श्री श्री कनक पटेल निवासी 419 आवास विकास कालोनी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 49 बर्ष ।
2- वाहन संख्या –यू0पी0 -17 डी0 -1931अल्टो कार चालक अज्ञात ।
अभियुक्त से बरामद माल
=================
1- 34 ट्रैटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब(अभियुक्त शैलेश कुमार पटेल के कव्जे से)
2- 07 पेटी के अन्दर 332 पव्वे MCDOWELLS WHISHKY NO-1,व 02 पेटी मे 92 पव्वे IMPERIAL BLUE अंग्रेजी शराब व 01 पेटी मे 20 कैन वियर BUDWEISER । *( वाहन संख्या –यू0पी0 -17 डी0 -1931अल्टो कार चालक अज्ञात के कव्जे से)*
पुलिस टीम
********
1-अ0उ0नि0 मनीष कुमार
2- का0 1375 अंगेश्वर कुमार
3-कानि0 1261 संजय सेजवाल
4- कानि0 124 अशोक कुमार
5- कानि0 798 ब्रिजेश कुमार









