भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
डॉ. अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर बापूग्राम स्थित एक गार्डन में भाजपा के चारों मंडल की ओर से आंचलिक भोज भड्डू की दाल भात का आयोजन किया गया

ऋषिकेश, 24 मई : क्षेत्रीय विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य संगठनों की ओर से नगर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
शनिवार को डॉ. अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर बापूग्राम स्थित एक गार्डन में भाजपा के चारों मंडल की ओर से आंचलिक भोज भड्डू की दाल भात का आयोजन किया गया। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. अग्रवाल का जन्मदिन दिन पौधारोपण, केक काटकर व हलवा वितरित कर मनाया। डॉ. अग्रवाल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, वरिष्ठ नागरिकों, माताओं, बहनों और तमाम अन्य संगठनों का आभार व्यक्त किया। कहा कि सभी लोगों ने उनके व्यक्तिगत आग्रह को स्वीकारते हुए जन्मदिन पर सामाजिक कार्य कर अपनी शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर मेयर शंभू पासवान, जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सुरेंद्र कुमार, चंद्रमोहन पोखरियाल, सुरेंद्र बिष्ट सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ अग्रवाल ने कैलाश गेट भजन गढ़ रोड स्थित कुष्ठ रोग कॉलोनी में कुष्ठ रोगियों को फल वितरित किए।