एम्स बैराज रोड़ पर बिना कपड़े पहने हुड़दंग मचा रहे लड़कों का ऑपरेशन लगाम के अंतर्गत ऋषिकेश पुलिस ने किया चालान

ऋषिकेश, 21 जून : कोतवाली ऋषिकेश से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 21.06.2025 को कोतवाली मे सूचना प्राप्त हुई कि एम्स बैराज रोड़ पर कुछ लड़के वाहन सं0 DL9CB1931 के साथ बिना कपड़े पहने आपस मे हुड़दंग बाजी मचा रहे है, उक्त सूचना पर चौकी से उ0नि0 निखिलेश सिंह बिष्ट को मय चीता कर्म0गणो को मौके पर भेजा गया तो सभी लड़के उक्त वाहन को बैराज रोड़ पर खड़ा कर आपस मे हुड़दंग कर क्षेत्र का माहौल खराब कर रहे थे उक्त वाहन को मौके पर सीज कर हुडदंग बाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुध “आपरेशन लगाम” के अंतर्गत धारा 81 पुलिस एक्ट के चालान की कार्यवाही की गई, जिनसे पूछताछ की तो उन्होने अपना नाम 1- जतीन पुत्र सुरेन्द्र निवासी गाँव डिगल थाना डिगल जिला झज्जर हरियाणा उम्र 18 वर्ष मो0न0 9289942796 2- कमल सिंह पुत्र बुधसिंह निवासी गाँव खरकजटा थाना लाखन माजरा जिला रोहतक हरियाणा उम्र 22 वर्ष मो0न0 9350942883 3- साहिल पुत्र कृष्ण निवासी गाँव करोडा थाना पुंडरी जिला कैथल हरियाणा उम्र 21 वर्ष मो0न0 7404362646 4- शुभम पुत्र राजेश निवासी गाँव डिगल थाना डिगल जिला झज्जर हरियाणा उम्र 18 वर्ष 5- साहिल पुत्र कमलजीत निवासी गाँव बोहल थाना बवानी खेडा जिला भिवानी हरियाणा उम्र 21 वर्ष उनके द्वारा बताया कि हम हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आये थे हम लोगो की आपस मे किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई थी उनके द्वारा अपनी गलती की माफी मांगी l










