लच्छीवाला टोल प्लाजा को वहां से हटाने को लेकर 30 मार्च को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आह्वान पर किया जायेगा विरोध प्रदर्शन
महानगर कांग्रेस कमेटी ने सभी ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों से भी इस मुहिम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का किया आह्वान
ऋषिकेश, 28 मार्च : आज रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में एक बैठक आयोजित की गई जिसमे पिछले दिनों लच्छीवाला टोल प्लाजा पर हुई दर्दनाक दुर्घटना के विरोध मे व वहां से टोल प्लाजा को हटाने को लेकर 30 मार्च को कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस संबंध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने सभी ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों से भी इस मुहिम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया है। इस संबंध में परवादून जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा की लच्छीवाला टोल प्लाजा जिस जगह पर बनाया गया है वह जगह हाथी कॉरिडोर में आता है आए दिन वहां हाथी सहित अन्य जानवर आते रहते हैं यह टोल प्लाजा नियमों के विरुद्ध बनाया गया है जिस कारण आए दिन यहां दुर्घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं टोल प्लाजा अन्य अवैध वसूलियों में भी लिप्त रहता है। इसलिए जब तक यह टोल प्लाजा यहां से हटाया नहीं जाता तब तक हम उसको हटाने के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
आज इस बैठक में महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन, शैलेंद्र बिष्ट, भगवान सिंह पंवार, राकेश अग्रवाल, ऋषि सिंघल, राजेंद्र कोठारी, हरि सिंह नेगी, वैशाख सिंह पयाल, ललित मोहन मिश्रा, सनी प्रजापति, हिमांशु जाटव, मदन शर्मा, बृजभूषण बहुगुणा, सिंहराज पोसवाल, मनीष जाटव, रणधीर सिंह मौर्य, सुमित चौहान, आदित्य झा आदि उपस्थित थे l










