
ऋषिकेश, 02 जून : कोतवाली ऋषिकेश द्वारा प्राप्त सुचना के अनुसार आज दिनांक 02-06-2025 को श्रीमती सरिता भट्ट पत्नी श्री जगतराम भट्ट् निवासी चोपड़ा फार्म श्यामपुर द्वारा थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून कोतवाली मे आकर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरा पर्स बाजार मे कही गिरकर खो गया है जिसमे मेरा एक एप्पल का फोन व एक लाख रूपये थे उक्त क्रम मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश प्रदीप राणा के आदेशानुसार पुलिस टीम को पीड़िता के साथ उनके पर्स की ढूंढखोज हेतु क्षेत्र मे भेजा गया पुलिस टीम द्वारा पतारसी / सुरागरसी कर मेन बाजार ऋषिकेश से एक दुकान के बाहर सड़क किनारे पड़े पर्स को व उसके अन्दर एक मोवाइल फोन एप्पल व एक लाख रूपये नगद व अन्य सामान को सही सलामत ढूंढकर श्रीमती सरिता भट्ट के सुपुर्द किया गया । श्रीमती सरिता भट्ट के द्वारा पुलिस टीम की भूरी – भूरी प्रसंसा कर धन्यवाद प्रकट किया गया ।
पुलिस टीम
01-अ0उ0नि0 श्री राजकुमार
02-का0 787 दिनेश महर
03-का0 1533 अभिषेक









