ऋषिकेश पुलिस ने अवैध शराब तस्करी/विक्रय करते हुये एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

ऋषिकेश, 02 जून : कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु दिए गए आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा थाना हाजा पर नियुक्त अधिकारी व कर्मचारीगणों को उच्चाधिकारी के आदेश –निर्देशो से अवगत कराते हुए अपने- अपने क्षेत्र मे उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है।
उपरोक्त आदेश के क्रम में दिनांक 02.06.2025 को चीता पुलिस टीम द्वारा थाना ऋषिकेश क्षेत्र लक्ष्मी भक्ति आश्रम के पास छोटी सब्जी मण्डी ऋषिकेश से 01 अभियुक्त को अवैध शराब की तस्करी व विक्रय करते हुये गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।ऋषिकेश पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
1- अभियुक्त राममिलन पुत्र स्व0 पहलू निवासी लक्ष्मी भार्गव आश्रम के पास छोटी सब्जी मण्डी ऋषिकेश उम्र- 50 वर्ष ।
अभियुक्त से बरामद माल
=================
1- 52 पव्वे अग्रेजी शराब मैक्डोवल न0 -1 अवैध ।
पुलिस टीम
1- कानि0 697 रुपेश
2-म0कानि0 921 मित्रा









