सिडकुल हरिद्वार मे दवा फैक्ट्री मे बिना लाईसेंस दवाओं का किया जा रहा था उत्पादन
देहरादून, दिल्ली ड्रग्स विभाग और हरिद्वार पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर फैक्ट्री को सील कर दिया गया

हरिद्वार, 08 जून : सिडकुल हरिद्वार में एक दवा निर्माता फैक्ट्री पर देहरादून, दिल्ली ड्रग्स विभाग और हरिद्वार पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर फैक्ट्री को सील कर दिया गया है ज्ञात हुआ है कि इस फैक्ट्री मे बिना लाईसेंस दवाओं का उत्पादन किया जा रहा था। छापेमारी की इस कार्यवाही में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है,जो अपने को फैक्ट्री का मालिक बता रहा था।जो बुलंदशहर यूपी का रहने वाला है। पकड़ा गया आरोपी सुनील कुमार वर्मा खाद्य निर्माण के लाईसेंस पर दवाओं का निर्माण कर रहा था। हरिद्वार ड्रग्स इंस्पेक्टर अनिता भारती ने बताया कि अवैध रूप से बनायी जा रही दवाओं की जाँच में कुछ दवाओं में नारकोटिक्स पाए जाने की संभावना होने के चलते दवाओं औऱ कच्चे माल को सील कर जाँच के लिए भेजा गया है। केंद्रीय ड्रग्स विभाग की टीम ने भी दवाईओं के नमूने लेकर जाँच के लिए लैब भेजे हैं। रिपोर्ट आने पर ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के प्राबधानों के अनुरूप कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।









