उत्तराखंडपुलिस बुलेटिन

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने 01 अभियुक्ता को अवैध शराब तस्करी/ विक्रय करते हुये किया गिरफ्तार 

देहरादून / ऋषिकेश, कोतवाली ऋषिकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है | उक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के निर्देशन मे थाना हाजा पर नियुक्त अधिकारी व कर्मगणो को उच्चाधिकारी गणों के आदेश –निर्देशो से अवगत कराते हुए अपने- अपने क्षेत्र मे उपरोक्त क्रम में कार्रवाई करने हेतु आदेशित किया गया है ।

उपरोक्त आदेश के क्रम में दिनांक 09.06.2025 को चीता पुलिस टीम द्वारा थाना ऋषिकेश क्षेत्र चन्द्रेश्वर नगर से 01 अभियुक्ता को अवैध शराब की तस्करी व विक्रय करते हुये गिरफ्तार किया गया,अभियुक्ता के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।अभियुक्ता को माननीय न्यायालय मे पेश किया जा रहा है । ऋषिकेश पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1- अभियुक्ता लालती देवी पत्नी श्री प्रभु राजभर निवासी चन्द्रेश्वर मंदिर मार्ग चन्द्रेश्वर नगर थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र- 52 वर्ष ।

अभियुक्ता से बरामद माल
=================
1- 90 ट्रैटा पैक माल्टा मसालेदार अवैध देशी शराब ।
*पुलिस टीम*
1- कानि0 1375 अंगेश्वर कुमार
2-कानि0 1261 संजय सेजवाल
3- म0कानि0 921 मित्रा

Related Articles

Back to top button