उत्तराखंडपुलिस बुलेटिन

ऋषिकेश पुलिस ने 1064.5 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

देहरादून / ऋषिकेश, 27 जून : जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/चरस/ स्मैक/गांजा आदि)तस्करों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून  अजय सिंह के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश द्वारा नशा मुक्त अभियान के अन्तर्गत कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र में टीमों का गठन कर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार अवैध शराब/चरस/स्मैक /गांजा आदि तस्करों के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है ।
इसी क्रम में दि0 26.06.2025 को पुलिस टीम द्वारा  नाव घाट ऋषिकेश मे आकास्मिक चैकिंग के दौरान अभियुक्त- उल्लास कुमार एम0जी0 पुत्र पी0 मणि निवासी सफुलम राजीव गांधी लेन तिरवन्तपुरम केरल हाल पता- काली मन्दिर मायाकुण्ड थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र -46 वर्ष को 1064.5 ग्राम अवैध गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना ऋषिकेश मे मु0अ0सं0- 323/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
*अभियुक्त से बरामद माल*
*****************************
(1)- कुल बरामद 1064.5 ग्राम अवैध गांजा
(2)- अनुमानित कीमत 28000 हजार रूपये
गिरफ्तार अभियुक्त
=============
1- अभियुक्त उल्लास कुमार एम0जी0 पुत्र पी0 मणि निवासी सफुलम राजीव गांधी लेन तिरवन्तपुरम केरल हाल पता- काली मन्दिर मायाकुण्ड थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र -46 वर्ष ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
*****************************
उत्तराखंड के अन्य जनपदों एवं बाहरी राज्यो से भी अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 दिनेश राणा
2- कानि0161 विनीत कुमार
3- कानि01261 संजय सेंजवाल
3- कानि0192 अंकुल कुमार

Related Articles

Back to top button