कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने चोरी की गयी स्कूटी के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
देहरादून / ऋषिकेश, 28 जून : कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा चोरी की गयी वाहन संख्या UK14L-4062 स्कूटी होन्डा के साथ 02 अभियुक्त गणों को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगणों द्वारा किये गये घटना का विवरण-*********************
कोतवाली ऋषिकेश से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दि0 28.06.25 को शिकायातकर्ता सागर दंवाण पुत्र श्री सुरेन्द्र सिंह दंवाण निवासी श्यामपुर नम्बरदार फार्म गली न0-12 थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि दिनांक 24.06.2025 को घर वापस जाते समय श्यामपुर मे मेरी स्कूटी अज्ञात व्यक्तियों से जो मोटर साईकिल चलाते समय किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी तथा मारपीट के दौरान मै बेहोस हो गया था तथा उन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मेरी स्कूटी संख्या UK14L-4062 को व स्कूटी के अन्दर रखे मोवाइल फोन सहित चोरी करके ले गये । तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर तत्काल मु0अ0सं0-325/2025 धारा 303(2)/115 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण
*****************
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा निर्देश निर्गत किये गये आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण (ऋषिकेश) एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के निर्देशन मे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना हाजा स्तर पर टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा थाना हाजा क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये एवं थाना क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को देखा गया दि0 28.06.25 को गठित पुलिस टीम द्वारा मंशा देवी फाटक से बाईपास रोड़ ऋषिकेश की तरफ गांव तिराह से 1अभियुक्त (1) विवेक वर्मा उर्फ विवेक सोनी पुत्र ब्रिजेश वर्मा निवासी A-1 गली तपोवन नगर निकट गुघाल मन्दिर धीरवाली थाना ज्वालापुर जिला हरिद्वार उम्र -20 वर्ष । 02- हिमान्शु चौधरी पुत्र विरेन्द्र चौधरी निवासी डी-10 निकट त्रिमूर्ति मन्दिर सुभाष नगर थाना ज्वालापुर जिला हरिद्वार उम्र- 19 वर्ष मय चोरी की गयी वाहन संख्या UK14L-4062 स्कूटी होन्डा के साथ गिरफ्तार किया गया ।
पूछताछ विवरण
***************
अभियुक्तगणों से पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि जब हमारी मो0सा0 चलाते समय आपस मे मारपीट हुई थी । तथा नई स्कूटी देखकर मन मे लालच आ गया था । जिस कारण हम स्कूटी को अपने साथ लेकर चले गये मोवाइल स्कूटी की डिक्की मे था ।
*माल बरामदगी*
01- वाहन संख्या UK14L-4062 स्कूटी होन्डा इंजन नम्बर JK13ED7131406
********************
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
********************
(1) विवेक वर्मा उर्फ विवेक सोनी पुत्र ब्रिजेश वर्मा निवासी A-1 गली तपोवन नगर निकट गुघाल मन्दिर धीरवाली थाना ज्वालापुर जिला हरिद्वार उम्र -20 वर्ष ।
(2) हिमान्शु चौधरी पुत्र विरेन्द्र चौधरी निवासी डी-10 निकट त्रिमूर्ति मन्दिर सुभाष नगर थाना ज्वालापुर जिला हरिद्वार उम्र- 19 वर्ष ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास
*****************************
उत्तराखंड के अन्य जनपदों एवं बाहरी राज्यो से भी अभियुक्त गणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 अश्वनी बलूनी
2- कानि0 03 विजेन्द्र पुण्डीर
3- कानि0 388 कमलेश










