उत्तराखंडजनहित

महापौर शंभू पासवान ने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 04, 29, 31 और 32 का अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

महापौर ने कहा मैं जनता का सेवक हूं, क्षेत्र की जनता के समस्या का समाधान करना मेरा कर्तव्य है 

ऋषिकेश, 28 जून : बरसात के मौसम को देखते हुए आज नगर निगम ऋषिकेश के मेयर शम्भू पासवान द्वारा अधिकारीयों संग क्षेत्र के वार्ड नंबर 04, 29, 31, और वार्ड नं 32 में निरीक्षण किया गया। महापौर ने क्षेत्र में पड़ रही सीवर लाइन के कारण क्षेत्र के निवासियों को जो असुविधा हो रही है, उसे जल्द से जल्द अधिकारियों को ठीक करने के लिए, और सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए निर्देशित किया ताकि इस बारिश के मौसम मे यहाँ की जनता को किसी प्रकार समस्या कर सामना न करना पड़े।

निरिक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि वे जनता के सेवक हैं तथा किसी भी वार्ड के किसी भी समस्या का समाधान करना उनका कर्तव्य है, आगे उन्होंने कहा कि वे समय – समय पर प्रत्येक वार्ड मे जाते रहेंगे तथा वहां की समस्याओं देखेंगे सुनेंगे और समस्याओं के समाधान के लिए संबधित अधिकारीयों को निर्देशित करेंगे।

निरीक्षण के दौरान पार्षद सतवीर भंडारी, पार्षद मुस्कान, विमल नेगी, अमन नेगी, रंजना उनियाल, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सुमन, ममता ममगई, सुयश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button