उत्तराखंडऋषिकेशखोया पाया

त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस ने परिवार से बिछड़े पाँच वर्षीय बच्चे को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द 

निर्मल आश्रम अस्पताल स्टाफ द्वारा पुलिस चौकी को सूचना दी गई कि एक बच्चा लगभग 4-5 वर्ष का हमारे अस्पताल परिसर में काफी देर से घूम रहा है

ऋषिकेश, 02 जुलाई : त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी प्रभारी एसआई बिनेश कुमार ने  जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह निर्मल आश्रम अस्पताल स्टाफ द्वारा चौकी में सूचना दी गई कि एक बच्चा काफी समय से अस्पताल परिसर में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और बच्चे को चौकी लेकर आई। बच्चे ने अपना नाम गोलू बताया और कुछ और अन्य जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस ने बच्चे की फोटो सोशल मीडिया ग्रुप और कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी पुलिस ग्रुपों में सर्कुलेट की। लगभग शाम 4 बजे जब कांस्टेबल विनीत कुमार के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे तो एक व्यक्ति हाथ में पंपलेट वह फोटोग्राफ लेकर ऋषिकेश बाजार में घूमता हुआ दिखाई दिया। बच्चे की फोटो देखकर हम उस व्यक्ति को चौकी लेकर आए और बच्चे को उसके पिता पिंटू दास पुत्र जागेश्वर निवासी खुरामपुर चकोर बेगूसराय बिहार व माँ के सुपुर्द किया। बच्चे को सकुशल पा कर परिवारजन अत्यंत खुश हुए तथा पुलिस टीम को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

पुलिस टीम मे चौकी प्रभारी एसआई बिनेश कुमार, विनीत कुमार, भुवन चंद्र, हरीश गुसाईं व चैतन्य कुमार शामिल थे।

Related Articles

Back to top button