दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
ऋषिकेश पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी की दो वारदातें उजागर
देहरादून / ऋषिकेश, 5 जुलाई 2025 – कोतवाली ऋषिकेश पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के पीछे सक्रिय एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी गया कीमती सामान व घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार दिनांक 29 जून 2025 को दरम्यान सिंह रावत निवासी गली नं.-21, गढ़ी मयचक, श्यामपुर, ऋषिकेश ने कोतवाली में तहरीर दी थी कि वह अपने पैतृक गांव लंबगांव (टिहरी गढ़वाल) गया हुआ था, और इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उसके बंद मकान का ताला तोड़कर अलमारी से सोना, चांदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। इस संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 331/2025 धारा 305(a)/331(4) BNS के तहत अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए विशेष टीमों का गठन किया और क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस तथा मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान 5 जुलाई 2025 को लेबर कॉलोनी रोड़ के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को दबोच लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
-
राज उर्फ राजा शर्मा (उम्र 19 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र शर्मा, निवासी मोहल्ला शकीलपुरा, मुस्तफाबाद, थाना पथरी, हरिद्वार।
-
दीपक प्रजापति (उम्र 22 वर्ष) पुत्र हरिओम प्रजापति, निवासी कुम्हारखेड़ा, थाना कनखल, हरिद्वार।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे दोनों नशे के आदी हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन में बंद घरों की रेकी करते हैं तथा रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 1 जून 2025 को गुमानीवाला रेलवे फाटक के पास भी एक घर में चोरी की थी।
बरामदगी का विवरण:
-
01 चमकीली स्टील की खूंखरी
-
01 हाथ की घड़ी
-
02 सफेद धातु की हसली
-
03 जोड़ी बच्चों की सफेद धातु की धगूली
-
01 जोड़ी सफेद धातु की पाँजेब
-
01 सफेद धातु का बिछवा
-
02 पीली धातु के मांग टीका
-
01 पीली धातु का सिक्का
-
01 स्पीकर
-
01 मोबाइल फोन (Oppo, नीला रंग)
-
02 चैनदार बैग
-
01 बाइक – TVS RAIDER (नं.- UK08BG-9469, नीला रंग)
पुलिस दोनों अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों और बाहरी राज्यों से भी जुटा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी में शामिल पुलिस टीम:
-
उ0नि0 अश्वनी बलूनी
-
हे0का0 342 अमित राणा
-
का0 388 कमलेश कुमार
-
का0 501 मनोज नेगी
-
का0 मनोज कुमार (SOG)
-
का0 शीशपाल रावत (SOG)
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। कोतवाली ऋषिकेश पुलिस की इस तत्परता और सतर्कता की स्थानीय जनता द्वारा सराहना की जा रही है।










