नटराज चौक पर दून पुलिस की सख़्त चैकिंग—दो वाहनों से अवैध हूटर व लाल-नीली बत्ती बरामद
कोतवाली ऋषिकेश की विशेष जांच अभियान में 55 वाहन व 170 व्यक्तियों की हुई गहन चैकिंग, दो वाहनों पर की गई तत्काल विधिक कार्रवाई
ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : कोतवाली ऋषिकेश, जिला देहरादून की पुलिस टीम द्वारा गुरुवार दिनांक 05 दिसंबर 2025 को सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक नटराज चौक क्षेत्र में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 55 वाहनों व 170 व्यक्तियों की गहन चैकिंग की।
चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UP14DV 1000 तथा UP13CK 6097 से अवैध रूप से लगाए गए हूटर एवं डैशबोर्ड पर लगी नीली-लाल बत्ती बरामद हुई। दोनों वाहनों पर पुलिस ने मौके पर ही आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उपकरणों को हटवाया तथा चालकों के विरुद्ध नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे विशेष चैकिंग अभियानों का उद्देश्य मार्ग सुरक्षा सुनिश्चित करना, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना तथा सरकारी प्रतीकों के दुरुपयोग को नियंत्रित करना है। अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा।










