उत्तराखंडऋषिकेश

अवैध शराब तस्करी में एक युवक गिरफ्तार, 56 ट्रेटा पैक देशी शराब बरामद

मालवीय मार्ग पर पुलिस की छापेमारी में कार्रवाई, स्कूटी से कर रहा था परिवहन

देहरादून / ऋषिकेश, 17 जुलाई 2025 – तृस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जनपद देहरादून में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के आरोप में गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार चेकिंग एवं दबिश दी जा रही है। इसी क्रम में गुरुवार को थाना ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत मालवीय मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक युवक को बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की स्कूटी से देशी शराब के 56 ट्रेटा पैक (माल्टा मसालेदार) का अवैध परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान निखिल यादव, पुत्र श्री विजेंद्र जाटव, निवासी नई जाटव बस्ती, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
बरामद माल:

1- 56 ट्रेटा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब

2- बिना नंबर प्लेट की सफेद रंग की स्कूटी

ऋषिकेश पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान सतत रूप से जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी उत्तराखंड के अन्य जनपदों व बाहरी राज्यों से भी जुटाई जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

कान्स्टेबल 1375 अंगेश्वर कुमार

कान्स्टेबल 196 मनीष नेगी

👉 ऋषिकेश पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button