अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त गिरफ्तार, 52 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद

देहरादून / ऋषिकेश,19 जुलाई 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनज़र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून के निर्देशानुसार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा गठित टीमों के माध्यम से क्षेत्र में लगातार दबिश दी जा रही है।
इसी अभियान के तहत दिनांक 19 जुलाई 2025 को थाना ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत डीएसबी स्कूल के पास, श्यामपुर से पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी एवं विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 52 पव्वे मैकडॉवेल्स (अवैध अंग्रेजी शराब) बरामद किए गए। अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी एकत्रित की जा रही है।
ऋषिकेश पुलिस का यह अभियान आगे भी अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी रूप से जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: राकेश
पिता का नाम: स्व. राजेन्द्र सिंह
निवासी: गुमानीवाला, रूषा मफार्म, विकास गुरंगद्वार, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून
उम्र: 36 वर्ष
बरामद माल:
52 पव्वे मैकडॉवेल्स (अवैध अंग्रेजी शराब)
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
कानि. 1009 सौरभ चौहान
कानि. 03 विजेन्द्र पुंडीर









