उत्तराखंडटिहरी गढ़वाल

खाई में कूदे कांवड़िए को चार घंटे की रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल निकाला गया

टिहरी/नरेंद्र नगर, 21 जुलाई 2025-नरेंद्र नगर-चंबा मार्ग पर कुंजापुरी और हिंडोलखाल के बीच एक कांवड़िया अचानक खाई में कूद गया। घटना की जानकारी मिलते ही उसके साथियों ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए SDRF, स्थानीय पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

विषम भू-भौगोलिक परिस्थितियों के बीच टीमों ने खाई में उतरने के लिए सुरक्षित मार्ग तलाशते हुए सघन तलाशी अभियान चलाया। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कांवड़िए को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

कांवड़िए की पहचान दीपक शर्मा पुत्र नेटेलो, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खोल, जिला रेवाड़ी (हरियाणा) के रूप में की गई। उसे आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पुलिस थाना लाया गया है।

Related Articles

Back to top button