ऋषिकेश: कांवड़ मेले के दौरान गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद, SDRF व पुलिस जवान मुस्तैद
ऋषिकेश (दिलीप शर्मा ),21 जुलाई 2025 – वर्तमान में चल रहे कांवड़ मेले के दौरान ऋषिकेश के गंगा घाटों पर भारी संख्या में कांवड़िए स्नान हेतु पहुंच रहे हैं।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए SDRF और स्थानीय पुलिस के जवान घाटों पर लगातार गश्त कर रहे हैं और पूरी सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा यात्रियों को सूचित किया जा रहा है कि वे केवल निर्धारित सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें। इससे डूबने जैसी किसी भी अनहोनी की घटनाओं को रोका जा सके।
पुलिस और SDRF की संयुक्त टीम लगातार मुनादी और माइकिंग के माध्यम से कांवड़ यात्रियों को सावधानी बरतने और सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील कर रही है।
प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है कि कांवड़ मेला शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न हो तथा किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को शून्य किया जा सके।










