उत्तराखंडकावड़ मेलाहरिद्वार

गंगा की तेज धार से 07 कांवड़ियों को SDRF ने बचाया, त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन से टली अनहोनी

स्थान: बैरागी घाट व कांगड़ा घाट, हरिद्वार, रेस्क्यू का वीडियो देखें 

हरिद्वार,22 जुलाई 2025 – कांवड़ मेले के दौरान आज हरिद्वार स्थित प्रेमनगर घाट (बैरागी कैम्प घाट) और कांगड़ा घाट पर स्नान करते समय तेज बहाव में बहने लगे कुल 07 श्रद्धालुओं को SDRF उत्तराखंड की टीम ने त्वरित और साहसिक रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रेमनगर घाट (बैरागी कैम्प घाट) पर रेस्क्यू ऑपरेशन

गंगा स्नान के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में 02 कांवड़िए गंगा की तेज धार में बहने लगे, जिन्हें SDRF टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू किए गए श्रद्धालु:

1. हितेश पुत्र श्री रविंद्र सिंह, उम्र 17 वर्ष, निवासी – झज्जर, हरियाणा

2. हर्ष कुमार पुत्र श्री होशियार सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी – हरियाणा

कांगड़ा घाट पर SDRF का सराहनीय कार्य

कांगड़ा घाट पर SDRF की टीम ने अलग-अलग रेस्क्यू ऑपरेशन में 05 श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया।
रेस्क्यू किए गए श्रद्धालु:

1. मनोज पुत्र रामजिलाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी – मंगोलियाई, दिल्ली

2. हरि पुत्र विनोद, उम्र 21 वर्ष, निवासी – शरणपुर, कोटा, राजस्थान

3. हिमांशु पुत्र नरेंद्र कश्यप, उम्र 19 वर्ष, निवासी – हरसौली, मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश

4. विकास पुत्र श्रीराम, उम्र 28 वर्ष, निवासी – झांसी, उत्तरप्रदेश

5. अरबाज पुत्र राजू, उम्र 17 वर्ष, निवासी – नई सीमापुरी, दिल्ली

SDRF की त्वरित कार्रवाई से सभी श्रद्धालु सकुशल हैं और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना टल गई। कांवड़ मेले के दौरान SDRF लगातार घाटों पर मुस्तैद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है।

Related Articles

Back to top button