उत्तराखंडटिहरी गढ़वालनरेंद्र नगर

भाजपा प्रत्याशियों की दो वार्डों में शानदार जीत, क्षेत्रीय विकास के लिए जनता ने जताया भरोसा

वार्ड 44 व 45 में भाजपा ने लहराया परचम, मण्डल अध्यक्ष ने जताया आभार

 

टिहरी /नरेन्द्रनगर : भारतीय जनता पार्टी नरेंद्र नगर मंडल के अंतर्गत वार्ड संख्या 44 (तिमली) व वार्ड संख्या 45 (ससमन) में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है। पार्टी के उम्मीदवारों को जनता का भरपूर समर्थन मिला, जिसे परिवर्तन की चाह और विकास के प्रति विश्वास का जनादेश माना जा रहा है।

वार्ड नंबर 44 तिमली से भाजपा प्रत्याशी श्री हुकम सिंह भंडारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 1200 मतों के बड़े अंतर से पराजित करते हुए विजय प्राप्त की। वहीं, वार्ड नंबर 45 ससमन से भाजपा अध्यक्ष अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती उर्मिला राणा ने अपने प्रतिद्वंदी सुमन पुंडीर को 2200 मतों से हराकर निर्णायक जीत दर्ज की।

नतीजों के बाद भाजपा नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री रमेश सिंह पुंडीर ने क्षेत्र की जनता का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल प्रत्याशियों की नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की भावना की जीत है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों को मत देकर यह स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र में अब परिवर्तन ही एकमात्र विकल्प है।

मंडल अध्यक्ष ने आगे कहा कि जनता का यह आशीर्वाद हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणा है, और हम भाजपा की मूल भावना ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ को लेकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समर्पित रहेंगे।

उन्होंने दोनों विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनहितकारी नीतियों पर जनता की मुहर है।

Related Articles

Back to top button