भारी बारिश में भी उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा, मुनिकीरेती-ढालवाला में ‘हर घर तिरंगा’ रैली से गुंजा नगर
तिरंगा रैली ने साबित कर दिया कि सच्चे जज़्बे के आगे मौसम की मार भी बेअसर हो जाती है


टिहरी/मुनिकीरेती (ऋषिकेश), 14 अगस्त- “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने गुरुवार को भारी बारिश के बीच भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया। पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के नेतृत्व में निकाली गई यह रैली स्थानीय लोगों के साथ-साथ नगर पालिका के कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के देशभक्ति उत्साह की गवाह बनी।
सुबह से हो रही तेज बारिश के बावजूद ढालवाला बाईपास मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लिए एकत्र हुए। देशभक्ति गीतों और भारत माता की जय व वंदे मातरम के नारों के बीच रैली की शुरुआत हुई। रैली ढालवाला से 14 बीघा होते हुए लक्ष्मण झूला मुख्य मार्ग से गुजरकर पालिका कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” की गूंज ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि यह रैली देश के प्रति सम्मान और स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने बारिश में भी उत्साह के साथ शामिल होने वाले प्रतिभागियों का आभार जताया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद विनोद खंडूरी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, गजेंद्र सिंह सजवाण, स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी, सेवानिवृत्त पेंशनर्स संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, सचिन, भगवती प्रसाद उनियाल, खुशहाल सिंह राणा, हृदय राम सेमवाल, गोपाल दत्त खंडूडी, राजेंद्र भंडारी, शंकर दत्त पैन्यूली, प्रेम सिंह चौहान, पुरुषोत्तम दत्त, धन सिंह रांगड़, सूरत सिंह रावत, सत्येन्द्र सिंह रावत, रमेश चंद्र रतूड़ी, गोरा सिंह पोखरियाल, पूर्णानंद बहुगुणा, शीला रतूड़ी, हंसराम असवाल, विशालमणी पैन्यूली, संग्राम सिंह राणा, लक्ष्मण सिंह नेगी, प्रेम बहादुर थापा, ओमप्रकाश थपलियाल, प्रेम सिंह मस्तवाल सहित अनेक गणमान्य और कर्मचारी मौजूद रहे।
साथ ही जेई अवर अभियंता, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, प्रधान सहायक दिनेश कृषाली, प्रभारी सफाई निरीक्षक कैलाश चंद्र सेमवाल, लेखालिपिक सूरज पुंडीर, लिपिक संजय भंडारी, अनुज, आकाश कैंतुरा, विकास सेमवाल, अमित नेगी, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, केदार मिश्रवाण, सफाई सुपरवाइजर बाबू सिंह और मनोज सहित अनेक कर्मचारी भी रैली का हिस्सा बने।
नगर क्षेत्र में निकली यह तिरंगा रैली न केवल देशभक्ति का प्रतीक बनी, बल्कि इसने यह भी साबित कर दिया कि सच्चे जज़्बे के आगे मौसम की मार भी बेअसर हो जाती है।









