उत्तराखंडएम्स ऋषिकेश

एम्स ऋषिकेश में अंगदान दिवस पर वॉकथन, गोष्ठियों व सम्मान समारोह का आयोजन

 

ऋषिकेश, 3 अगस्त 2025 — एम्स ऋषिकेश में अंगदान माह और 15वें भारतीय अंगदान दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। रविवार को मोहन फाउंडेशन, लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि और स्वास्थ्य मंत्रालय की पहल पर “अंगदान – जीवन संजीवनी अभियान” के तहत वॉकथन, जागरूकता मार्च, गोष्ठियों और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे वॉकथन से हुई, जिसे संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च और जागरूकता कार्यक्रमों में एमबीबीएस, नर्सिंग के छात्र-छात्राएं, फैकल्टी, स्वास्थ्यकर्मी और विभिन्न विभागों के डॉक्टर्स ने भाग लिया।

इस अवसर पर अंगदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरक नारे लगाए गए। कार्यक्रम में जीवित व मृतक अंगदाताओं के परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही हरेला पर्व के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

जगह-जगह लगाए गए QR कोड के माध्यम से लोगों ने ऑर्गन डोनेशन के लिए प्लेज भी भरे। इस दौरान डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. सत्य श्री, डॉ. अंकुर मित्तल, डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. शैरॉन कंडारी सहित अनेक चिकित्सक व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button