उत्तराखंडरुद्रपुर

कल्याणी नदी में उफान से मचा हड़कंप, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन – 45 लोग सुरक्षित निकाले गए

स्थान: मुखर्जी नगर, आजाद नगर, जगतपुरा – रुद्रपुर, जनपद उधमसिंह नगर

रुद्रपुर,06 अगस्त 2025 – कल्याणी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से रुद्रपुर के जगतपुरा, मुखर्जी नगर और आजाद नगर क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुधवार सुबह 07:33 बजे आपदा नियंत्रण कक्ष, रुद्रपुर से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि कई परिवार जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे हुए हैं।

सूचना मिलते ही SDRF टीम निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर टीम ने देखा कि नदी के किनारे बसे कई घरों में लोग पानी से घिर गए हैं और सुरक्षित स्थान तक पहुंच नहीं पा रहे हैं।

टीम ने तत्परता दिखाते हुए राफ्ट की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें 45 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। रेस्क्यू कार्य में SDRF की कुशलता और तेज़ कार्रवाई ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।

SDRF द्वारा समय रहते की गई यह कार्रवाई स्थानीय नागरिकों के लिए राहत लेकर आई और प्रशासन ने भी टीम की तत्परता की सराहना की है।

Related Articles

Back to top button