उत्तराखंडलक्ष्मण झूला

नीलकंठ मार्ग पर फंसे यात्रियों को SDRF ने पैदल कराया सुरक्षित पार, लापता ट्रक व दो व्यक्तियों की तलाश जारी

  • भूस्खलन से आज सुबह से बंद था नीलकंठ मार्ग
  • SDRF ने पैदल करवाई यात्रियों की सुरक्षित निकासी
  • देर शाम वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से शुरू
  • लापता ट्रक और दो व्यक्तियों की तलाश जारी
  • पशुलोक बैराज तक सर्च ऑपरेशन

पौड़ी/लक्ष्मण झूला(ऋषिकेश),13 अगस्त– लगातार बारिश के चलते नीलकंठ मार्ग पर भारी मलबा आने से आज सुबह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क बंद होने से दोनों ओर दर्जनों यात्री घंटों से फंसे रहे। हालात को देखते हुए एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और डेंजर जोन में फंसे यात्रियों को पैदल ही सुरक्षित आर-पार करवाया।

भारी मलबा हटाने के लिए मशीनरी पूरे दिन काम में लगी रही। देर शाम प्रशासन ने मार्ग को अस्थायी रूप से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया, हालांकि कई स्थानों पर स्थिति अभी भी संवेदनशील है।

इस बीच, बीते दिन से लापता एक ट्रक और उसमें सवार दो व्यक्तियों का अब तक कोई पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की सर्च टीम ने पशुलोक बैराज तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अधिकारियों का कहना है कि तलाश अभियान लगातार जारी रहेगा।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और डेंजर जोन के कारण बिना आवश्यकता इस मार्ग का उपयोग न करें और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button