
ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद ऋषिकेश में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नेपाली फार्म में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी कर विजय की खुशी मनाई। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे का मुँह मीठा कर जीत का जश्न मनाया और एनडीए गठबंधन के प्रति अपना विश्वास प्रकट किया।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में स्पष्ट जनादेश दिया है। यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं एनडीए सरकार के प्रति जनता के मजबूत विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्यामपुर चंद्रमोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री सत्यपाल राणा, पूनम व्यास, सोनी रावत, लक्ष्मी राणा, पंकज भट्ट, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा ध्यानी, अमरदेव बड़वानी, आकाश जैन, अंकुर जैन, नीशू जैन, पंकज डोभाल, बबलू चौहान, सुप्रिया शर्मा, गणेश राणा, जसविंदर सिंह राणा, दिनेश पयाल, अमनप्रीत सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की यह ऐतिहासिक जीत राष्ट्रहित और विकास की राजनीति को और सशक्त करेगी।









