उत्तराखंडमुनि की रेतीलोकार्पण

मुनिकीरेती प्रेस क्लब की स्मारिका गंगा अमृत 2025 का हुआ लोकार्पण

मुनिकीरेती / टिहरी (ऋषिकेश) – मुनिकीरेती प्रेस क्लब की वार्षिक स्मारिका गंगा अमृत 2025 का शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने देहरादून रोड स्थित जयश्री फॉर्म में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस क्लब की साहित्यिक, सामाजिक एवं जन-जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों की सराहना की।

पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है और उसकी भूमिका समाज की बेहतरी तथा जागरूकता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रेस क्लब के प्रयासों को प्रेरणादायक बताते हुए भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष सूर्य चंद सिंह चौहान ने स्मारिका के प्रकाशन के उद्देश्य और महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष सहित बोर्ड स्तर से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर क्लब के महासचिव संजय बडोला ने कहा कि मुनिकीरेती प्रेस क्लब समाजहित में सकारात्मक पत्रकारिता और जनजागरूकता को निरंतर बढ़ावा देता रहेगा। वहीं स्मारिका के संपादक नवीन चंद्र ने स्मारिका की विषयवस्तु पर प्रकाश डालते हुए इसमें सहयोग करने वाले सभी प्रबुद्धजनों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े लोग मौजूद रहे और उन्होंने प्रेस क्लब की इस पहल की सराहना की।

Related Articles

Back to top button