उत्तराखंडऋषिकेशशिष्टाचार भेंट

झारखंड भाजपा नेत्री श्रीमती सीता सोरेन ने डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से की शिष्टाचार भेंट

ऋषिकेश,12 सितम्बर – क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल से झारखंड भाजपा की नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की पुत्रवधू श्रीमती सीता सोरेन ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान श्रीमती सीता सोरेन ने उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बीच राज्य सरकार द्वारा चलाए गए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा समयबद्ध व त्वरित कार्रवाई से प्रभावित लोगों को राहत मिली है।
इसके साथ ही उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र के विकास कार्यों की भी सराहना की और डॉ. अग्रवाल को उनके सतत प्रयासों के लिए बधाई दी।

बैठक में सम-सामयिक विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने आपसी संवाद के माध्यम से राजनीतिक, सामाजिक और विकास संबंधी मुद्दों पर विचार साझा किए।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी दोनों नेताओं का स्वागत किया।

यह मुलाकात न केवल शिष्टाचार भेंट रही, बल्कि दोनों राज्यों के बीच आपसी संबंधों और राजनीतिक संवाद को भी सुदृढ़ करने वाली साबित हुई।

Related Articles

Back to top button