उत्तराखंडएम्स ऋषिकेश

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: एम्स ऋषिकेश में ‘ईट राइट फॉर अ बेटर लाइफ’ थीम पर कार्यक्रम

विद्यालय स्तर पर तेल-शक्कर बोर्ड व हेल्दी टिफिन प्रतियोगिता आयोजित हुई

ऋषिकेश, 12 सितम्बर – एम्स ऋषिकेश के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर ‘Eat Right for a Better Life – बेहतर जीवन के लिए सही भोजन’ थीम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) मीनू सिंह और विभागाध्यक्ष प्रो. वर्तिका सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित गतिविधियों में संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और पोषण के महत्व पर संदेश दिया गया। विद्यालय स्तर पर तेल-शक्कर बोर्ड व हेल्दी टिफिन प्रतियोगिता आयोजित हुई। वहीं संस्थान में हेल्दी कुकिंग प्रतियोगिता में फैकल्टी, रेज़िडेंट डॉक्टरों और छात्रों ने कम तेल व पौष्टिक व्यंजन पेश किए।

आर्य वानप्रस्थ आश्रम, हरिद्वार में आयोजित मेडिकल कैंप में विशेषज्ञों ने पाया कि वहां रह रहे बुज़ुर्ग पारंपरिक, सादा भोजन और सक्रिय जीवनशैली के कारण शारीरिक व मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ हैं। चिकित्सकों ने इसे लंबे, स्वस्थ जीवन का प्रेरणादायी सूत्र बताया।

Related Articles

Back to top button