
तपोवन (ऋषिकेश), 17सितम्बर – नगर पंचायत तपोवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पर्व के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नरेंद्र नगर ग्रामीण मंडल के मंडल अध्यक्ष रमेश पुण्डीर की अध्यक्षता में तपोवन कुष्ठ आश्रम में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निरंतर राष्ट्रसेवा, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

फल वितरण कार्यक्रम में मंडल महामंत्री जयंत शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कुंदन नेगी, वार्ड सभासद वीरेंद्र गुस्साई, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह, आईटी संयोजक स्वाति शर्मा, मंडल मंत्री किशन रावत, शक्ति केंद्र संयोजक जगबीर राणा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अर्जुन दवान, सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नेगी, शक्ति केंद्र संयोजक शोभन सिंह भंडारी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। सेवा कार्यों के माध्यम से उनके जन्मदिवस को समाज के वंचित वर्ग तक सहयोग पहुँचाने की प्रेरणा के रूप में मनाया जा रहा है।










