नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान का किया शुभारंभ

- कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने स्वच्छता की शपथ लेकर की।
- वार्ड 09 में पानी की टंकी के पास विशेष सफाई अभियान चलाया गया।
- अभियान में 05 कुंटल मिक्स कूड़ा एकत्र कर खाराश्रोत अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र भेजा गया।
- 17 जून से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे
- अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने कहा, अभियान उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

मुनिकीरेती-ढालवाला (ऋषिकेश)– नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने बुधवार को हर्षोल्लास के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने हरी झंडी दिखाकर अभियान का आगाज किया। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित लोगों ने मिलकर की।
इसके उपरांत पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम और स्थानीय निवासियों ने वार्ड नंबर 09 स्थित पानी की टंकी के समीप चिन्हित सीटीयू प्वाइंट पर विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान करीब 05 कुंटल मिक्स कूड़ा एकत्र कर खाराश्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में भेजा गया।

अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने बताया कि अवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार नगर निकायों द्वारा 17 जून से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नगर पालिका क्षेत्र में नियमित रूप से विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद सचिदानंद पैन्यूली, विनोद सकलानी, सभासद प्रतिनिधि अरविंद नेगी, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, लेखा लिपिक विवेक भंडारी, लिपिक आकाश कैंतूरा, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, सफाई सुपरवाइजर राजू और रंजन कंडारी सहित अन्य कर्मचारी व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
यह अभियान स्थानीय स्तर पर स्वच्छता के प्रति जनजागरुकता बढ़ाने और सामुहिक भागीदारी से शहर को स्वच्छ बनाने दिशा मे एक महत्त्वपूर्ण पहल माना जा रहा है ।









