उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

दो अलग-अलग अभियानों में ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

स्मैक और चरस की तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : जनपद को नशामुक्त बनाने के पुलिस अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में स्मैक और चरस की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमे दर्ज कर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है।

5.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पुराना रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

कोतवाली पुलिस की टीम ने 02 दिसंबर 2025 को पुराना रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक युवक को 5.95 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

  • देवनाथ बाटली, पुत्र श्री निमाई देवनाथ
    निवासी—बंगाली बस्ती, निकट निर्मल अस्पताल, मायाकुण्ड, ऋषिकेश
    आयु—28 वर्ष

बरामदगी

  • 5.95 ग्राम अवैध स्मैक, अनुमानित कीमत लगभग 17,500 रुपये

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों व राज्यों से भी जुटाई जा रही है।

पुलिस टीम

1. उ0नि0 दिनेश राणा

2. हे0कानि0 257 सुनील बालियान

3. कानि0 434 पुष्पेन्द्र राणा

4. कानि0 138 मोहकम सिंह

567 ग्राम चरस की तस्करी करते एक व्यक्ति को पकड़ा

डक रोड निकट ट्रांजिट कैंप से दबिश के दौरान हुई कार्रवाई

उसी दिन दूसरी कार्रवाई में पुलिस टीम ने डक रोड, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में भारी मात्रा में चरस की तस्करी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान

  • राजेन्द्र भाई, पुत्र श्री जयालाल भाई
    निवासी—गली नंबर 07, शीशमझाड़ी, थाना मुनिकीरेती, जनपद टिहरी गढ़वाल
    मूल निवासी—सुरखेत, नेपाल
    आयु—58 वर्ष

बरामदगी

567 ग्राम अवैध चरस, अनुमानित कीमत लगभग 11,500 रुपये

अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी के लिए जांच जारी है।

पुलिस टीम

1. उ0नि0 विनेश कुमार

2. कानि0 1375 अंगेश्वर कुमार

3. कानि0 171 कुन्दन चन्द

4. कानि0 787 दिनेश महर

5. कानि0 1533 अभिषेक कुमार

नशे के खिलाफ अभियान जारी—पुलिस

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी और दबिश जारी रहेगी। पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button