
ऋषिकेश, 5 सितम्बर – रोटरी क्लब ऋषिकेश दीवाज़ ने आज सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत एक सराहनीय कदम उठाते हुए “दृष्टि रक्षक – नेत्रों का संरक्षक” शीर्षक से सेवा प्रोजेक्ट का सफल आयोजन किया। यह पहल खास तौर पर उन मज़दूरों की सुरक्षा के लिए की गई जो नगर निगम क्षेत्र में निर्माण कार्यों में संलग्न रहते हैं और अक्सर आँखों से संबंधित जोखिमों का सामना करते हैं।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत AIIMS ऋषिकेश द्वारा उपलब्ध कराए गए 40 आँखों के सुरक्षा गार्ड श्रमिकों को वितरित किए गए। इन सुरक्षा गार्डों से न केवल उनकी आँखों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में भी यह एक अहम कदम साबित होगा।
कार्यक्रम में महापौर श्री शम्भु पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने कर-कमलों से सुरक्षा गार्ड वितरित किए और इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। महापौर ने कहा कि श्रमिक समाज के निर्माण की रीढ़ हैं और उनकी सुरक्षा व स्वास्थ्य सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस परियोजना का सफल नेतृत्व रोटेरियन तनु जैन एवं रोटेरियन माधवी गुप्ता ने किया। वहीं क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन शुभांगी के. रैना, सचिव रोटेरियन माधवी गुप्ता और चार्टर प्रेसिडेंट यामिनी कौशल ने संयुक्त रूप से कहा कि रोटरी क्लब ऋषिकेश दीवाज़ भविष्य में भी समाज के कल्याण और जनहित के लिए ऐसे सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
“दृष्टि रक्षक” प्रोजेक्ट ने यह संदेश दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं, बशर्ते उन्हें समर्पण और सेवा भावना के साथ किया जाए।









