उत्तराखंडएम्स ऋषिकेश

एम्स ऋषिकेश में रंगोली और फोटोग्राफी प्रतियोगिता से समझाया मानसिक स्वास्थ्य का महत्व

विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के तहत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

ऋषिकेश, 9 अक्टूबर : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के अवसर पर रंगोली और फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रचनात्मक माध्यमों से समझाना रहा।

 

यह कार्यक्रम एम्स के मनोचिकित्सा विभाग, कॉलेज ऑफ नर्सिंग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इसमें मेडिकल और नर्सिंग छात्रों के साथ-साथ संस्थान के अन्य स्टाफ सदस्यों ने भी सक्रिय भागीदारी की।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आपातकाल में मानसिक मनोवेदना को जीवंत रंगों के माध्यम से चित्रित किया, वहीं फोटोग्राफी प्रतियोगिता में मानसिक स्वास्थ्य के लाभ और सकारात्मक सोच को दर्शाने वाली तस्वीरें प्रदर्शित की गईं।

प्रतियोगिता परिणाम –

  • रंगोली प्रतियोगिता: पूजा-अनुप्रिया (प्रथम), रिया-काजल (द्वितीय), पायल-अंजली (तृतीय)
  • फोटोग्राफी प्रतियोगिता: सुंदरपाल (प्रथम), संजना कामरा (द्वितीय), अरुण रवि (तृतीय)

निर्णायक मंडल में डॉ. अनिंद्या दास, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. जितेंद्र रोहिल्ला, डॉ. आशीष भूते, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. मलार कोटी और कार्यक्रम की समन्वयक प्रिया सिंह शामिल रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण और जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।

Related Articles

Back to top button