उत्तराखंडपौड़ीरथ यात्रा

गीता आश्रम से निकली भगवान जगन्नाथ संकीर्तन यात्रा, श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ समापन

धार्मिक आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम — मार्गभर पुष्प वर्षा और आरती से हुआ स्वागत

 

स्वर्गाश्रम/पौड़ी (दिलीप शर्मा) : विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गीता आश्रम से भगवान श्री जगन्नाथ संकीर्तन यात्रा बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ निकाली गई। यह भव्य यात्रा गीता आश्रम से प्रारंभ होकर लक्ष्मण झूला थाना, भागीरथ धाम, सर्वात्मा धाम, गंगा लाइन, स्वर्गाश्रम गद्दी, गंगा चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, गीता भवन और परमार्थ व वेद निकेतन धाम से होती हुई पुनः गीता आश्रम में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुई।

यात्रा मार्ग पर क्षेत्र की धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संगठनों और श्रद्धालु नागरिकों ने पुष्प वर्षा, आरती व पूजन के साथ भगवान श्री जगन्नाथ की झांकी का स्वागत किया।

 

मुख्य अतिथि और संत-महात्माओं की रही गरिमामयी उपस्थिति –

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल, राज्य मंत्री गिरीश डोभाल, बद्री–केदार समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, स्वामी सर्वतमानंद जी, योगी विष्णु पाणिग्रही, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज गहतोड़ी, भाजपा नेता भारत लाल, अशोक अग्रवाल, समाजसेवी इंद्रप्रकाश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत स्वर्गाश्रम श्रीमती शकुंतला राजपूत, माधव अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत मनीष राजपूत, दीनदयाल राजभर, एवं डॉ. आदित्य गौतम सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

आयोजन में ट्रस्ट और समाजसेवियों का मिला सहयोग – 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता, उपाध्यक्ष डा. भारती गुप्ता, सदस्य कृष्णधार मिश्र, आश्रम पदाधिकारी चंद्र मित्र शुक्ल, त्रिभुवन उपाध्याय, कार्यक्रम संचालक भानु मित्र शर्मा, जगन्नाथ पुरी से पधारे पंकज महापात्र, प्रमोद बक्शी, दीपक गर्ग, शिवकुमार चतुर्वेदी, श्रीमती शशि गुप्ता, श्रीमती रजनी गुप्ता, निरंजन देव आदि का विशेष योगदान रहा।

संस्थाओं और व्यापारिक संगठनों ने किया स्वागत –

विभिन्न संस्थाओं एवं व्यापार मंडल प्रतिनिधियों में स्वामी गुरुचरण दास मिश्र, स्वामी मैथिली शरण, जयेश झा, अनिल तिवारी, गौतम जी (प्रबंधक गीता भवन), उमेश जी, स्वामी भक्त आनंद जी (वेद निकेतन धाम), महामंडलेश्वर स्वामी दिव्या भारती, प्रबंधक गोविंद जी, विजय वर्मा, आदेश तोमर सहित अनेक स्थानीय महानुभावों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया –

कार्यक्रम के समापन पर ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता, शिक्षाविद डॉ. रामकृष्ण पोखरियाल एवं भानु मित्र शर्मा ने समस्त अतिथियों, संस्थाओं, व्यापार मंडल, पुलिस प्रशासन, नगर पंचायत स्वर्गाश्रम और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा स्वर्गाश्रम, भक्तिरस में डूबा पूरा क्षेत्र।

Related Articles

Back to top button