उत्तराखंडऋषिकेशजनहित

महापौर शंभू पासवान ने किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास — क्षेत्रवासियों को मिलेगा जलभराव की समस्या से निजात

वार्ड संख्या 4 की गली नंबर 15 में शुरू हुआ निर्माण कार्य, महापौर बोले — “ऋषिकेश के प्रत्येक वार्ड का होगा सर्वांगीण विकास”

 

ऋषिकेश, (दिलीप शर्मा) 13अक्टूबर : सोमवार को नगर निगम महापौर शंभू पासवान ने वार्ड संख्या 4 की गली नंबर 15 में सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कर कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने महापौर का स्वागत किया।

 

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को इस समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

महापौर शंभू पासवान ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य लगातार प्रगति पर हैं। प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि ऋषिकेश के प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास हो और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाए।

महापौर ने यह भी बताया कि निगम प्रशासन क्षेत्र की जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी समय में पेयजल, सड़क, नाली एवं स्वच्छता से जुड़े कार्यों को और गति दी जाएगी।

इस अवसर पर वार्ड संख्या 4 की पार्षद पूजा नौटियाल, नवीन नौटियाल, सुजीत यादव, मुकेश कंडारी, अरविंद सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button