
ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : पशुलोक बैराज क्षेत्र में आज एक अज्ञात व्यक्ति (पुरुष) का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए शव को बरामद कर बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई हेतु लक्ष्मण झूला पुलिस के सुपुर्द किया।
टीम के अनुसार मृतक पुरुष की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है तथा शव लगभग 8 से 10 दिन पुराना प्रतीत होता है। पुलिस ने शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के सभी थानों को सूचना प्रेषित कर दी है।
वहीं, पुलिस ने बताया कि शिनाख्त की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद पोस्टमार्टम कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।









