उत्तराखंडऋषिकेश

पशुलोक बैराज में मिला अज्ञात महिला का शव, SDRF टीम ने निकाला बाहर

ऋषिकेश (दिलीप शर्मा) : पशुलोक बैराज में SDRF टीम को एक अज्ञात महिला का शव मिला। टीम ने शव को बाहर निकालकर लक्ष्मण झूला पुलिस के सुपुर्द किया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शव लगभग एक माह या उससे अधिक पुराना प्रतीत हो रहा है।

शव की शिनाख्त के लिए सभी थानों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button