उत्तराखंडमुनि की रेतीसफाई अभियान

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती पर ‘‘स्वच्छ उत्तराखंड–स्वस्थ उत्तराखंड’’ अभियान के तहत मुनिकीरेती–ढालवाला में विशेष स्वच्छता अभियान

 

मुनिकीरेती/ढालवाला (दिलीप शर्मा) 05 नवम्बर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती वर्षगांठ के अवसर पर ‘‘स्वच्छ उत्तराखंड–स्वस्थ उत्तराखंड’’ अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती–ढालवाला द्वारा शत्रुघ्न घाट गंगा आरती स्थल पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। पालिका टीम ने गंगा आरती स्थल की साफ-सफाई, धुलाई कर परिसर को स्वच्छ बनाया। इसके बाद टीम ने जानकी झूला स्थित शहीद स्मारक की सफाई, धुलाई कर उसे फूल मालाओं से सजाया और शहीदों को नमन किया।

नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि निकाय द्वारा 2 नवम्बर से 9 नवम्बर तक उत्तराखंड रजत जयंती स्थापना सप्ताह हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवधि में प्रत्येक दिन विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता, सजावट एवं जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रमों की तिथि अनुसार झलक

  • 02 नवम्बर: ढालवाला से 14 बीघा नया बंदा पुल तक विशेष सफाई अभियान।
  • 03 नवम्बर: मुनिकीरेती पर्वत वुड वूल फैक्ट्री के समीप जंगल में स्वच्छता अभियान।
  • 04 नवम्बर: वन विभाग के सहयोग से भद्रकाली मंदिर व ढालवाला बाईपास मार्ग में संयुक्त सफाई।
  • 05 नवम्बर: शत्रुघ्न घाट गंगा आरती स्थल एवं जानकी झूला शहीद स्मारक की सफाई एवं सजावट।
  • 06 नवम्बर: रामझूला दर्शन महाविद्यालय के पास ब्लैक स्पॉट पर छात्रों के साथ स्वच्छता अभियान।
  • 07 नवम्बर: मुनिकीरेती योगा पार्क में ओपन योग शिविर तथा पालिका सभागार में पर्यावरण मित्रों हेतु स्वास्थ्य शिविर।
  • 08 नवम्बर: संपूर्ण क्षेत्र को लाइटिंग से सजाया जाएगा।
  • 09 नवम्बर: राज्य स्थापना दिवस पर रजत जयंती रैली का आयोजन व पालिका पार्क में ‘‘उत्तराखंड के गांधी’’ स्व. इंद्रमणी बडोनी की प्रतिमा का लोकार्पण।

कार्यक्रम के समापन पर पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने सभी नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, आकाश कैंतूरा, प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षक महिपाल, पुलिस उपनिरीक्षक अरविंद रतूड़ी, तथा जानकी झूला रेहड़ी यूनियन के अध्यक्ष धर्मेंद्र और सचिव जितेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button