उत्तराखंडमुनि की रेती

रजत जयंती उत्सव के तहत चला विशेष स्वच्छता अभियान, 05 कुंटल सूखा कूड़ा एकत्र

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने छात्रों और रेहड़ी यूनियन के साथ मिलकर दिया स्वच्छता का संदेश — “मेरी गंगा, मेरी जिम्मेदारी” का लिया संकल्प

 

मुनिकीरेती/टिहरी (दिलीप शर्मा) : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती ‘‘स्वच्छ उत्तराखंड–स्वस्थ उत्तराखंड’’ अभियान के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती–ढालवाला ने दर्शन महाविद्यालय के समीप एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान दर्शन महाविद्यालय के छात्रों और रामझूला रेहड़ी यूनियन के सदस्यों की सहभागिता से 05 कुंटल से अधिक सूखा कूड़ा एकत्र कर खाराश्रोत स्थित अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र भेजा गया।

पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देशन में 02 से 09 नवंबर तक रजत जयंती उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती और सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में पालिका टीम, दर्शन महाविद्यालय के छात्र और रेहड़ी यूनियन के सदस्य दर्शन महाविद्यालय के समीप ब्लैक स्पॉट पर एकत्र हुए।

सभी ने संयुक्त रूप से “सूखा कूड़ा मुक्त क्षेत्र” बनाने का संकल्प लेते हुए वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। अभियान के बाद प्रतिभागियों ने “मेरी गंगा – मेरी जिम्मेदारी” के उद्घोष लगाकर स्थानीय लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।

स्वच्छता अभियान में सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, लिपिक आकाश कैंतूरा, ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट के प्रबंधक हरिओम शर्मा, बड़ी संख्या में रामझूला रेहड़ी यूनियन के सदस्य तथा दर्शन महाविद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button