उत्तराखंडटिहरी गढ़वालमुनि की रेती

राज्य स्थापना दिवस पर मुनिकीरेती-ढालवाला में ‘उत्तराखंड के गांधी’ स्व. इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति का अनावरण

पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने की पूजा-अर्चना, शहीद सूर्यप्रकाश थपलियाल की माता का किया सम्मान

मुनिकीरेती/टिहरी (दिलीप शर्मा) : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से रविवार को उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले स्व. इंद्रमणि बडोनी की मूर्ति का लोकार्पण एवं अनावरण किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड आंदोलन के शहीद स्व. सूर्यप्रकाश थपलियाल की माता सत्यभामा थपलियाल को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ स्व. बडोनी की मूर्ति के अनावरण से किया। इस अवसर पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज द्विवेदी, स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर चंद्रवीर पोखरियाल, समाजसेवी वीर चंद रमोला सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

‘स्व. बडोनी राज्य आंदोलन के पुरोधा थे’ — नीलम बिजल्वाण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि स्व. इंद्रमणि बडोनी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन को दिशा दी और जनता में अलग राज्य की चेतना जगाई। उन्होंने कहा कि स्व. बडोनी ने अहिंसक संघर्ष के माध्यम से सरकारी दमन का डटकर विरोध किया और वर्षों तक आंदोलन की अग्रिम पंक्ति में रहकर संघर्ष किया।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद की ओर से उत्तराखंड आंदोलन के शहीद एवं 14 बीघा निवासी स्व. सूर्यप्रकाश थपलियाल के स्मारक निर्माण का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

‘कोदा-झंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड को समृद्ध बनाएंगे’ का आह्वान

पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज द्विवेदी और स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर चंद्रवीर पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य संस्कृति को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने ‘कोदा-झंगोरा खाएंगे, उत्तराखंड को समृद्ध राज्य बनाएंगे’ के संकल्प को चरितार्थ करने का आह्वान किया।

समाजसेवियों ने साझा कीं स्मृतियां, पालिका को धन्यवाद

समाजसेवी रमावल्लभ भट्ट ने स्व. बडोनी के जीवन से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं। समाजसेवी सुरेंद्र भंडारी और कर्ण सिंह बर्थवाल ने पालिकाध्यक्ष और सभासदों को सम्मानित करते हुए स्व. बडोनी की मूर्ति लगाए जाने पर पालिका बोर्ड के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में सभासद विनोद खंडूड़ी, बृजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी, सेवानिवृत्त पेंशनर्स संगठन के हृदय राम सेमवाल, शूरवीर सिंह चौहान, विनोद दत्त खंडूड़ी, राज्य आंदोलनकारी शैलेश सेमवाल, नरेंद्र मैठाणी, राजीव पंवार, विनोद बर्थवाल, महिपाल पुंडीर, ज्ञान सिंह रावत, जबर सिंह पंवार, तथा शैला खंडूड़ी, ज्योति उनियाल, दर्शनी भंडारी, जशोदा नेगी, उर्मिला शर्मा, अंबिका रावत, गुड्डी देवी, मीना मंदवाण, सरला बडोनी, शोभा खंत्री, उर्मिला ममगाईं सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, लिपिक संजय भंडारी, अनुज, आकाश कैंतूरा आदि का भी सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button