उत्तराखंडऋषिकेशपुलिस बुलेटिन

अवैध शराब तस्करी में होटल कर्मचारी गिरफ्तार, ऋषिकेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई

ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट से 80 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद, अभियान लगातार जारी

ऋषिकेश, 12 नवम्बर (दिलीप शर्मा) : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध शराब एवं मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट, श्यामपुर ऋषिकेश से एक व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी और बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील कुमार पुत्र सुखई राजभर, निवासी गली नं. 13, रूषा फार्म, गुमानीवाला थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून (उम्र 44 वर्ष) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में होटल ग्रीन चिल्ली में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 80 पव्वे इम्परियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद की। इस संबंध में थाना ऋषिकेश पर मु0अ0सं0- 511/2025, धारा 60(1) Excise Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

कोतवाली ऋषिकेश पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग और दबिश की जा रही है।
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

पुलिस टीम

अ0उ0नि0 मनोज रावत

हे0का0 342 अमित राणा

Related Articles

Back to top button