उत्तराखंडएम्स ऋषिकेश

नरेन्द्रनगर बस दुर्घटना के 6 गंभीर घायल एम्स ऋषिकेश में भर्ती

ट्रॉमा टीम द्वारा सभी मरीजों का गहन उपचार जारी

एम्स, ऋषिकेश 24 नवम्बर (दिलीप शर्मा) : नरेन्द्रनगर के पास हुई दर्दनाक बस दुर्घटना में घायल छह यात्रियों को उपचार हेतु एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। देर शाम तक सभी घायलों की आवश्यक चिकित्सीय जांचें और प्राथमिक उपचार जारी रहे। अधिकांश घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

मां कुंजापुरी मंदिर से लौटते समय हुआ हादसा

आज दोपहर, मां कुंजापुरी मंदिर के दर्शन कर लौट रही यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए छह यात्रियों को तुरंत रेस्क्यू कर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया।

2 पुरुष, 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल

एम्स के जनसम्पर्क अधिकारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि ट्रॉमा विभाग के चिकित्सकों के अनुसार घायलों में 2 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। घायलों की पहचान इस प्रकार है—

  • शिव कुमार, 59 वर्ष
  • राकेश कुमार, 54 वर्ष
  • दीप शिखा, 50 वर्ष
  • दीक्षा, 60 वर्ष
  • माधुरी, 55 वर्ष
  • चैतन्या जोशी, 62 वर्ष

अधिकांश घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति को स्थिर करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार कर रही है।

घायलों की स्थिति पर सतत निगरानी

एम्स प्रशासन के अनुसार सभी घायलों को उच्च स्तरीय ट्रॉमा केयर उपलब्ध कराई जा रही है। मरीजों की स्थिति पर 24×7 निगरानी रखी जा रही है और आवश्यक उपचार तुरंत प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button